ज्योतिर्मठ : हरेला पर राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में पौधरोपण, एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। लोकपर्व हरेला के अवसर पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर छात्राओं और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा के नेतृत्व में कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा फरस्वान, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने रोपे गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को जन अभियान बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य, कार्यक्रम अधिकारी और एनएसएस स्वयंसेवियों ने वन विभाग की ओर से आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान में भी सहभागिता की। इस दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : हरेला पर एवरग्रीन स्कूल की जागरूकता रैली, 'हर घर एक पौधा' का दिया संदेश

मुख्य बाजार में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के नारे, विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। लोकपर्व हरेला के अवसर पर एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी हाई स्कूल की ओर से गुरुवार को मुख्य बाजार में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर […]

You May Like