ऊखीमठ : उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीद अशोक कैशिव को किया नमन

Team PahadRaftar

पूर्व विधायक मनोज रावत सहित कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ :  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में कांग्रेसजनों ने राज्य आंदोलन के अमर शहीद अशोक कैशिव के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और आंदोलनकारियों के बलिदान के बाद अस्तित्व में आया है। शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का विकास करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, सामाजिक कार्यकर्ता नवजीत नेगी, पीसीसी सदस्य आनंद सिंह रावत, बसंती रावत, प्रकाश गुसाईं, राज्य आंदोलनकारी जगमोहन सिंह पंवार, प्रदीप कुमार, शंकर लाल, साक्षी नेगी, दौलत पंवार, पूर्व सभासद रविंद्र रावत, प्रेम सिंह, पूर्व अध्यापक मोहन सिंह बजावल, महावीर नेगी, जगमोहन रावत सहित अनेक कांग्रेसजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Next Post

गैरसैंण : आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय, आंदोलनकारियों की मांगों पर बनेगी कैबिनेट समिति

राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण से मुख्यमंत्री धामी की 13 घोषणाएं, अतिथि शिक्षकों को भी मिलेगी सौगात केएस असवाल  गैरसैंण (चमोली), 9 नवंबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण से प्रदेशवासियों को 13 बड़ी सौगातें दीं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों और भोजन माताओं के मानदेय […]

You May Like