गौचर : गौचर मेले में पेंशनर्स संगठन को स्टाल देने की मांग, गोल्डन कार्ड का मुद्दा भी उठाया

Team PahadRaftar

केएस असवाल गौचर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन शाखा गौचर की आवश्यक बैठक बृहस्पतिवार को संगठन अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं और आगामी गौचर मेला-2026 में संगठन की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में मांग उठाई गई कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी गौचर मेले में वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स संगठन को प्राथमिकता के आधार पर स्टाल आवंटित किया जाए। संगठन पदाधिकारियों का कहना था कि स्टाल मिलने से पेंशनर्स अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामने रख सकेंगे।

इस संबंध में संगठन के सचिव राजेंद्र सिंह नेगी की ओर से मेला अधिकारी को पत्र भी भेजा गया है। संगठन के मुताबिक मेला अधिकारी ने स्टाल आवंटन पर सहमति जताई है।

बैठक में पेंशनर्स के गोल्डन कार्ड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। यह मांग प्रांतीय कार्यकारिणी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

संगठन ने उम्मीद जताई कि सरकार पेंशनर्स की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Leave a Reply

You May Like