चमोली : पोखरी बालिका इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प व एडोलसेंस कार्यक्रम

Team PahadRaftar

छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव, स्वास्थ्य व सुरक्षा संबंधी विषयों की दी जानकारी

केएस असवाल 

पोखरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में सेवा संकल्प अभियान और बालिका शिक्षा के तहत एडोलसेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, लिंग संवेदनशीलता, यौन एवं जनन स्वास्थ्य, एंटी बुलिंग, पीयर प्रेशर से बचाव और मादक पदार्थों से दूर रहने सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 26 और 28 सितंबर को छात्राओं के लिए भाषण, निबंध, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

समग्र शिक्षा के अंतर्गत एडोलसेंस प्रभारी प्राची राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को निर्णय क्षमता विकसित करने और किशोरावस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर निबंध, भाषण, वाद-विवाद, नाटक और क्विज प्रतियोगिताएं कराई गईं।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं सेवा संकल्प अभियान की संयोजक बत्सला सती तथा संयुक्त चिकित्सालय पोखरी की स्टाफ नर्स मीना रावत ने संदर्भदाता के रूप में छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान किया।

समापन अवसर पर प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। सभी छात्राओं को सैनिटरी पैड भी दिए गए। प्रधानाचार्य ने अतिथियों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजयालक्ष्मी रावत, प्राची राणा, सविता राज, विश्वेश्वरी सजवाण, पूजा गोस्वामी, अनुराधा राणा, निशा, राहुल देवशाली, रेखा सती, दिव्या, दामिनी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

चमोली : हिम ऊर्जा परियोजना के ओवरफ्लो से सड़क क्षतिग्रस्त, 15 लाख से अधिक नुकसान का आकलन

लोनिवि जल्द भेजेगा क्षतिपूर्ति का नोटिस, संयुक्त निरीक्षण के बाद तय होगी वास्तविक क्षति गिरीश चंदोला थराली। चमोली जिले के कांडई पुल के समीप बनाला क्षेत्र में हिम ऊर्जा पावर प्रोजेक्ट में ओवरफ्लो के बाद पाइप फटने से पानी और मलबा सड़क पर आ गया। इससे लोक निर्माण विभाग की […]

You May Like