
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रो. पुरोहित को गढ़भोज सम्मान
श्रीनगर गढ़वाल। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, समाज कल्याण और अन्वेषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के शोध केंद्र हैपरैक के निदेशक प्रो. विजयकांत पुरोहित को गढ़भोज सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

श्रीनगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित गढ़भोज एवं सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. तीरथ सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रो. पुरोहित को सम्मान प्रदान किया। समारोह में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समाज के हित में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना की गई।
दून विश्वविद्यालय के डॉ. हरीश चंद्र अंडोला सहित अन्य लोगों ने प्रो. पुरोहित को सम्मान मिलने पर बधाई दी। इस दौरान उत्तराखंड के पारंपरिक खाद्य पदार्थों, स्थानीय उत्पादों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
