चमोली : ज्योति विद्यालय जोशीमठ का 48वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ (चमोली)। ज्योति विद्यालय जोशीमठ का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिशप जॉन वाडेकर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की 48 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए शुरुआती दौर से लेकर वर्तमान तक विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि कर्नल रविराज चौहान ने अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए परिवार का सहयोग और सकारात्मक प्रोत्साहन बेहद जरूरी है।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पूर्व छात्र-छात्राओं के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ज्योति विद्यालय के विद्यार्थी आज देश-विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

विद्यालय प्रबंधक फादर जिम्मी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल, कला, संस्कृति और अन्य गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर दीप्ति ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, वार्ड सदस्य सिंघधार राजेश्वरी भंडारी, सभासद नरसिंह मंदिर दीपक शाह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : 45 साल बाद बगडवाल नृत्य से भक्तिमय हुई तुंगनाथ घाटी, सारी गांव में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

देवरिया ताल के आंचल में जीवंत हुई जीतू बगडवाल की लोकगाथा, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी किया प्रतिभाग लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की अनूठी झलक इन दिनों तुंगनाथ घाटी के सारी गांव में देखने को मिल रही है। पर्यटक स्थल देवरिया […]

You May Like