कर्णप्रयाग : चमोला में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान

Team PahadRaftar

चमोला में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान

केएस असवाल 

कर्णप्रयाग। आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। डॉ. हिमांशु डिमरी ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों को फल-मिष्ठान वितरित किए गए। चिकित्सालय परिसर और गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर संजोग कुमार, सतेश्वरी नैनवाल, पवन चमोली, सतेंद्र कुमार, अनूप चमोली सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

देहरादून : नंदा देवी क्षेत्र में बढ़ी कस्तूरी मृग और भरल की आबादी, वैज्ञानिक निगरानी से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

नंदा देवी क्षेत्र में बढ़ी कस्तूरी मृग और भरल की आबादी, वैज्ञानिक निगरानी से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े संजय कुंवर देहरादून, 2 अक्टूबर। नंदा देवी जैव-विविधता क्षेत्र में कस्तूरी मृग, भरल और हिमालयी थार की आबादी तथा इनके फैलाव क्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ‘नंदा देवी चतुर्थ […]

You May Like