चमोली : राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंची भगवान मदमहेश्वर की डोली, 19 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर में होगी विराजमान

Team PahadRaftar

बुधवार को गिरिया गांव में होगा अंतिम रात्रि प्रवास, 20 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन पूजा

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार को सादगी के साथ रात्रि प्रवास के लिए भगवती राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंच गई। डोली के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्ति भाव से गुंजायमान रहा।

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने से पहले भगवान मदमहेश्वर की डोली विभिन्न पड़ावों पर रात्रि प्रवास कर रही है। मंगलवार को डोली रांसी स्थित भगवती राकेश्वरी मंदिर पहुंची। यहां ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

बुधवार को डोली रांसी से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए गिरिया गांव पहुंचेगी। यह यात्रा का अंतिम रात्रि पड़ाव होगा। इसके बाद 19 नवंबर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी और विधि-विधान के साथ मंदिर में विराजमान होगी। 20 नवंबर से यहां भगवान की शीतकालीन पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।

डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों में श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान मदमहेश्वर की डोली का स्वागत और पूजा-अर्चना करते हैं। यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा है।

सह डोली प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि 20 नवंबर से ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा विधिवत शुरू होगी।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : 14 ग्राम सभाओं की लाइफलाइन बंद करने के फैसले पर भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी

मरीजों और स्कूली बच्चों की बढ़ेंगी मुश्किलें, निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पूरी तरह बंद करने का विरोध केएस असवाल गौचर : कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-नैणीसैंण मोटर मार्ग को निर्माण कार्य के दौरान पूरी तरह बंद करने के फैसले से कपिरी पट्टी के ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्र की 14 ग्राम सभाओं समेत आसपास […]

You May Like