ऊखीमठ : कुमार लोक से स्कंद नगरी तक चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। भगवान कार्तिकेय की पावन तपस्थली कुमार लोक से स्कंद नगरी तक आगाज यूथ क्लब, श्रीनगर गढ़वाल की ग्वास-घिमतोली तल्लानागपुर यूनिट के युवाओं ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान युवाओं ने यात्रा मार्ग पर फैले प्लास्टिक, पॉलीथिन, पानी की खाली बोतलें और अन्य कचरा एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया।

छह सदस्यीय दल ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से देवभूमि की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। युवाओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों को स्वच्छ रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

क्लब के सचिव धीरज सिंह नेगी ने कहा कि हिमालय और कुमार लोक की प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी है। स्वच्छ वातावरण से न केवल प्रकृति सुरक्षित रहती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्राकृतिक धरोहर संरक्षित रहती है।

अभियान के समापन पर सभी सदस्यों ने नियमित रूप से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और तीर्थयात्रियों ने युवाओं के प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।

स्वच्छता अभियान में धीरज सिंह नेगी के अलावा प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, संदीप सिंह, विपिन सिंह और आशुतोष सिंह शामिल रहे।

Next Post

पौड़ी : चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त जसपाल नेगी पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन संभावित स्थलों पर स्थायी सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराना शासन […]

You May Like