गौचर : गौचर मेले में उमड़ा जनसैलाब, बाजार में खूब हुई खरीदारी

Team PahadRaftar

केएस असवाल गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले में बुधवार को भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मेला मैदान में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते मेला परिसर खचाखच भर गया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले का खूब आनंद उठाया।

मेले में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। पहाड़ी उत्पादों, ऊनी वस्त्रों, गर्म कपड़ों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। वहीं खिलौनों और खानपान की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। बच्चों और युवाओं ने झूलों समेत मनोरंजन के विभिन्न साधनों का आनंद लिया।

मेले में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के कारोबार को भी रफ्तार मिली। लंबे समय से मेले का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजन के बीच पूरे दिन मेला परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। बुधवार को गौचर मेला पूरी तरह जनसैलाब के रंग में रंगा नजर आया।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : प्रेस सम्मेलन में पत्रकारों ने उठाए जनहित के मुद्दे, अधिकारियों से मांगा जवाब

पहाड़ रफ्तार गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के चौथे दिन बुधवार को आयोजित प्रेस सम्मेलन में जनपद की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। पत्रकारों ने अधिकारियों से सवाल पूछकर जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर […]

You May Like