पौड़ी : चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त

Team PahadRaftar

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त

जसपाल नेगी

पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन संभावित स्थलों पर स्थायी सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मंगलवार को आयुक्त सभागार में निर्माण एवं अवसंरचना से जुड़े 14 विभागों की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर चिन्हित क्रिटिकल और डेंजर जोन का प्राथमिकता के आधार पर उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर हर वर्ष भूस्खलन की समस्या आती है, वहां स्थायी सुरक्षा कार्य किए जाएं, ताकि यात्रा के दौरान मार्ग बाधित न हो।

आयुक्त ने बाईपास, सुरंग और अन्य प्रमुख सड़क परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि अंतिम चरण में पहुंच चुकी परियोजनाओं को इसी वर्ष पूरा कर जनता को समर्पित किया जाए।

उन्होंने मंडल की सभी 41 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों का विधानसभावार ब्यौरा, स्वीकृत धनराशि, कार्य प्रारंभ होने की तिथि और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति भी प्रस्तुत करने को कहा।

आयुक्त ने मंडलीय अधिकारियों को नियमित रूप से जनपदों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षाकाल में प्रतिदिन बंद और सुचारु सड़कों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मंडलीय अर्थ एवं संख्या अधिकारी शिल्पा भाटिया जोशी, मुख्य अभियंता स्तर-1 लोक निर्माण विभाग ओम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता महिपाल सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

पौड़ी : जलागम परियोजनाओं में तेजी लाएं, समय पर पूरे हों सभी कार्य: जावलकर

जसपाल नेगी पौड़ी। जलागम सचिव दिलीप जावलकर ने अधिकारियों को जलागम परियोजनाओं में तेजी लाने और सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचना चाहिए। मंगलवार को […]

You May Like