गौचर : यूकेडी ने खींची संगठन मजबूती की लकीर, गौचर में दर्जनों युवाओं ने थामा दामन

Team PahadRaftar

यूकेडी ने खींची संगठन मजबूती की लकीर, गौचर में दर्जनों युवाओं ने थामा दामन

विज्ञापन 

केएस असवाल गौचर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। गौचर में आयोजित बैठक में दर्जनों युवाओं और स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया।

बैठक में युवाओं ने पहाड़ के हक, स्वाभिमान, जल-जंगल-जमीन और अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में गौचर में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि पलायन, बेरोजगारी और पहाड़ी क्षेत्रों की उपेक्षा जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं में तेजी से जागरूकता बढ़ रही है। बढ़ते महंगाई के बीच गैस, पानी और बिजली के बिल आम जनता पर बोझ बन रहे हैं।

बूथ स्तर तक फोकस

नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यूकेडी उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : बमियाला में टेंट में आग, रातभर मची अफरा-तफरी

टेंट में आग से मचा हड़कंप : कई वाहन चपेट में, लाखों का नुकसान गोपेश्वर/चमोली। दशोली विकासखंड के बमियाला गांव में देर रात शादी के टेंट में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़े कई वाहन भी इसकी […]

You May Like