चमोली : वैली ऑफ फ्लावर्स पर जारी हुआ चित्रित पोस्टकार्ड, विश्व धरोहर को मिलेगा नया प्रचार

Team PahadRaftar

वैली ऑफ फ्लावर्स पर जारी हुआ चित्रित पोस्टकार्ड, विश्व धरोहर को मिलेगा नया प्रचार

घांघरिया, संजय कुंवर। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल विश्व प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स (फूलों की घाटी) राष्ट्रीय उद्यान की सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने बुधवार को विशेष चित्रित पोस्टकार्ड जारी किया। इसका विमोचन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर ने घांघरिया में आयोजित कार्यक्रम में किया।

कार्यक्रम में एसपीओएस अजय कुमार, रेंज फॉरेस्ट अधिकारी चेतना कांडपाल, पुलिस चौकी घांघरिया प्रभारी अमनदीप, ईडीसी भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रमेन्द्र चौहान सहित वन विभाग, डाक विभाग, पुलिस, ईडीसी के कर्मचारी और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने कहा कि वैली ऑफ फ्लावर्स अपनी दुर्लभ अल्पाइन पुष्प प्रजातियों और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस चित्रित पोस्टकार्ड के माध्यम से उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को व्यापक पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

डाक विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे विश्व धरोहर स्थल की पहचान और अधिक मजबूत होगी तथा देश-विदेश के पर्यटकों के बीच वैली ऑफ फ्लावर्स का आकर्षण बढ़ेगा।

Next Post

ऊखीमठ : भगवती राज-राजेश्वरी की डोली के सान्निध्य में महा शिवपुराण कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

नौवें दिन राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने किया कथा श्रवण, कथावाचक प्रमोद चमोली ने सुनाई शिव महिमा लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र के बावई गांव में भगवती राज-राजेश्वरी की पावन डोली के सान्निध्य में आयोजित 11 दिवसीय महा शिवपुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां […]

You May Like