चमोली : ज्योतिर्मठ में सरस्वती विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल-इंटर में मेधावियों ने मारी बाजी

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ में सरस्वती विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल-इंटर में मेधावियों ने मारी बाजी

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

हाईस्कूल में ऋषभ राणा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पांडे 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और आकाश बुटोला 88 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इंटरमीडिएट में सुमित कुमार ने 89.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियांशु राणा 87.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अभिनव भंडारी 84 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विद्यालय के समग्र परिणाम भी बेहतर रहे। हाईस्कूल में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई, जबकि 16 छात्राओं ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं इंटरमीडिएट में 34 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी और 12 छात्राओं ने विशेष योग्यता के साथ सफलता हासिल की।

प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला, प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रकाश कपरुवाण, व्यवस्थापक दिनेश बड़वाल, संरक्षक भुवन चंद उनियाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पवार और शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी सहित आचार्य परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : 23 मई से हेमकुंड साहिब यात्रा, पर्यावरण मानकों पर सख्ती, बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश

चमोली। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया […]

You May Like