कर्णप्रयाग : अभिभावकों की निगरानी में हुआ कक्षा आठ का दक्षता आकलन

Team PahadRaftar

अभिभावकों की निगरानी में हुआ कक्षा आठ का दक्षता आकलन

कमल भंडारी / अखिलेश सती

बोरागाड़। विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षिक दक्षता परखने के लिए राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बोरागाड़ में सोमवार को कक्षा आठ की दक्षता आधारित आकलन परीक्षा के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि परीक्षा अभिभावकों और शिक्षकों की मौजूदगी में कराई गई, ताकि विद्यार्थी बिना किसी अनुचित साधन के अपनी वास्तविक क्षमता के आधार पर परीक्षा दे सकें।

परीक्षा के बाद अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की अधिगम स्थिति, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान और उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।

परीक्षा प्रभारी भारती टम्टा ने परीक्षा संचालन किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कमल भंडारी, पीटीए अध्यक्ष हीरा कोटेडी, सहायक अध्यापक अंग्रेजी लक्ष्मण तोमकियाल, प्रवक्ता रसायन विज्ञान आशीष कुमार समेत मीना देवी, तुलसी देवी, नीमा देवी, लक्ष्मी देवी, आनंदी देवी, पुष्पा देवी और बाली राम आदि मौजूद रहे।

बताया गया कि अभिभावकों की उपस्थिति में दक्षता आधारित आकलन परीक्षा कराने का निर्णय मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत की पहल पर लिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम स्थिति सामने लाकर कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रभावी शैक्षणिक योजना तैयार करना है।

Leave a Reply

You May Like