चमोली : तुंगेश्वरी विधाते आरती यूट्यूब पर लॉन्च, भगवती चण्डिका की महिमा का हुआ गुणगान

Team PahadRaftar

तुंगेश्वरी विधाते आरती यूट्यूब पर लॉन्च, भगवती चण्डिका की महिमा का हुआ गुणगान

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता-फलासी में तपस्यारत भगवती चण्डिका की महिमा पर आधारित ‘तुंगेश्वरी विधाते’ आरती शुक्रवार को पर लॉन्च कर दी गई। आरती के रिलीज होते ही क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

“तुंगनाथ होम स्टे” यूट्यूब चैनल के माध्यम से जारी इस आरती में स्थानीय संस्कृति, परंपरा और देवी आस्था की झलक देखने को मिलती है। आरती में भगवती चण्डिका की तपस्या, महिमा और लोकजीवन पर उनके प्रभाव को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

आरती के बोल लोक रचनाकार ने लिखे हैं, जबकि इसे स्वर ने दिया है। रिकॉर्डिंग टिहरी गढ़वाल के मलेथा स्थित Aashirwad Studio में की गई है। संगीत प्रवीण पंवार ने दिया, जबकि मुकेश करासी ने फोटो व वीडियो सहयोग किया।

लेखक के अनुसार भगवती चण्डिका की महिमा, दिवारा यात्रा और महा बन्याथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी परंपराएं हैं। आरती को जन-जन तक पहुंचाने में जितेंद्र सिंह बर्त्वाल और जयपाल सिंह नेगी का विशेष योगदान रहा।

आरती के लॉन्च के बाद श्रद्धालु इसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा कर रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताया है।

जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश नेगी, प्रधान हेमा नेगी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इस प्रयास की सराहना की है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : सैक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर का रिजल्ट शत-प्रतिशत, मेधावियों ने किया कमाल

सैक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर का रिजल्ट शत-प्रतिशत, मेधावियों ने किया कमाल घोलतीर। (सीआईएससीई) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सैक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में […]

You May Like