

सैक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर का रिजल्ट शत-प्रतिशत, मेधावियों ने किया कमाल
घोलतीर। (सीआईएससीई) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सैक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अक्षित पुरोहित और मीमांश भंडारी ने संयुक्त रूप से 92.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नितिन कोहली 91 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में आवृत्ति नेगी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आरज़ू गैरोला 81.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
हाईस्कूल में अभिनव राणा ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। हर्षिता भट्ट (94.2%) दूसरे और अक्षित सिंह रौथाण (94%) तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सिमरन चौधरी, अक्षित रावत, प्रतीक गुसाईं, अनुराग चौहान, पारितोष मधवाल और अजय कुमार ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर टॉप टेन में जगह बनाई।
विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉनी, प्रधानाचार्य सिस्टर टीसा व समस्त शिक्षकों ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

