चमोली : कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर मंथन

Team PahadRaftar

कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर मंथन

केएस असवाल 

 संवाददाता, गोपेश्वर : जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन किया।

बैठक के दौरान कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए सुरेंद्र लाल आगरी, मोहनलाल आर्य, गिरधारी सिंह सजवाण, शिशुपाल सिंह फर्स्वाण, सावित्री कोहली और कठूड के सरपंच धर्मेंद्र ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का फूलमाला, कांग्रेस की पट्टिका और शाल भेंटकर स्वागत किया गया। उन्हें पार्टी की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक संगठन गिरीश आर्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवाण, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : कर्णप्रयाग में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

केएस असवाल  कर्णप्रयाग (चमोली)। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से विकासखंड सभागार कर्णप्रयाग में एक दिवसीय उद्यमिता बूट कैंप आयोजित किया गया। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के उद्यमिता विकास केंद्र एफआईईडी की ओर से उत्तराखंड ग्रामीण उद्यम त्वरण […]

You May Like