कर्णप्रयाग : संस्कृत श्रेष्ठ संस्कारों और आदर्शों की देती है शिक्षा : गणेश शाह

Team PahadRaftar

संस्कृत श्रेष्ठ संस्कारों और आदर्शों की देती है शिक्षा : गणेश शाह

केएस असवाल

कर्णप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृति अकादमी के द्वितीय दिवस वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी देववाणी है। यह भाषा समाज को श्रेष्ठ संस्कारों और आदर्शों की शिक्षा देने के साथ हमारी संस्कृति को भी समृद्ध कर रही है।

कार्यक्रम में जनपद संयोजक दशरथ सिंह कंडवाल, सह संयोजक सुरेंद्र भगत और पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय गौचर की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन ध्यानी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कनिष्ठ वर्ग की आशुभाषण प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की आस्था जुयाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक और संस्कृत समूहगान में हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल प्रथम रहा। संस्कृत समूह नृत्य में वेद-वेदांग उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिर्मठ, वाद-विवाद में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर देवाल और श्लोकोच्चारण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय नैंनीसैंण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ वर्ग की समूह नृत्य प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर प्रथम रहा, जबकि वाद-विवाद में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सवाड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रदीप भंडारी सहित कई शिक्षाविद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : तुंगनाथ धाम में आस्था का नया रिकॉर्ड, 1.56 लाख श्रद्धालु पहुंचे

तुंगनाथ धाम में आस्था का नया रिकॉर्ड, 1.56 लाख श्रद्धालु पहुंचे कपाट बंद होने तक 1.80 लाख से अधिक पहुंचने की उम्मीद, तीसरे चरण में बढ़ी यात्रा की रफ्तार ऊखीमठ। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम की यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रही है। समुद्रतल से करीब 12 […]

You May Like