चमोली : जोशीमठ पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता से दिया देशभक्ति का संदेश

Team PahadRaftar

‘हर घर तिरंगा-2026’ के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और वंदे मातरम् के अंशों से दीवारों का किया सज्जीकरण

संजय कुंवर जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में ‘हर घर तिरंगा-2026’ कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रंगोली प्रतियोगिता और परिसर की दीवारों के सज्जीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना, नमामि गंगे इकाई और राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग बिखेरे। वहीं, परिसर की दीवारों पर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान तथा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अंशों को उकेरकर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया।

रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं प्रभा, रिया और रिस्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं लक्ष्मी, शालू और निशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. उपेंद्र सिंह और डॉ. धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे, जबकि परिणाम संकलन में डॉ. विवेक रावत ने योगदान दिया।

इस अवसर पर डॉ. नवीन पंत, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. शेखर कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सती, श्रीमती रचना, श्रीमती लीला राणा और श्रीमती नंदी राणा समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : देवाल कौथिग समेत तीन मेले राजकीय घोषित, विधायक ने जताया सीएम का आभार

देवाल के दो प्रमुख मेलों को राजकीय दर्जा मिलने पर हुआ आभार कार्यक्रम, संस्कृति और स्थानीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा गिरीश चंदोला थराली/देवाल। थराली विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र के तीन प्रमुख मेलों को राजकीय मेला घोषित किया गया है। इनमें प्राचीन देवाल कौथिग, देवाल […]

You May Like