ऊखीमठ : चन्द्रशेखर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

नौ दिवसीय कथा के आठवें दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया श्रवण, भक्ति में डूबा रहा क्षेत्र

ऊखीमठ : चन्द्रशेखर महादेव मंदिर, सौडी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत एवं श्रीराम कथा के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र भक्ति व श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।

कथावाचक पण्डित संजय कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, त्याग और मर्यादा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य पालन और धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्चा जीवन है।

वहीं विजय बेजवाल ने श्रीमद् देवी भागवत कथा के माध्यम से माता शक्ति की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि देवी की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

इस दौरान बाबा शिव गिरी महाराज की उपस्थिति ने श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही लोगों को संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत और पूर्व विधायक मनोज रावत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संचालन में स्थानीय युवाओं और महिला मंगल दल ने सक्रिय भूमिका निभाई। वेद ऋचाओं का पाठ सुनील प्रसाद गौड़, विजय प्रकाश डिमरी व सौरभ तिवारी ने किया, जबकि संगीत में दिनेश प्रसाद बेजवाल, राजराम बडोनी, कौशिक पंत और सुनील शुक्ला ने सहयोग दिया।

इस मौके पर त्रिभुवन चौहान, अनिल जिरवाण, धर्मेंद्र बर्त्वाल, शिवराज सिंह भण्डारी, भूपेन्द्र नेगी, रजपाल कण्डारी, मातवर बडियारी, प्रकाश नेगी, आशुतोष नेगी, विक्की आनन्द, तेज सिंह रावत, बलदीप कण्डारी, विनोद बिष्ट, प्रमेन्द्र रावत, विपिन भट्ट, सोहन सिंह चौधरी सहित सौडी, गिवाला व केदार घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : योगिता रावत और सुभागा कुंवर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

चमोली में प्रधान संगठन के प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत व उपाध्यक्ष सुभागा कुंवर का चमोली आगमन पर भव्य स्वागत प्रधान संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा चमोली : प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत एवं […]

You May Like