चमोली : योगिता रावत और सुभागा कुंवर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Team PahadRaftar

चमोली में प्रधान संगठन के प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत व उपाध्यक्ष सुभागा कुंवर का चमोली आगमन पर भव्य स्वागत

प्रधान संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

चमोली : प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुभागा कुंवर के गृह जनपद चमोली आगमन पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर स्वागत समारोह आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत ने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है और चमोली में मिला यह स्नेह उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुभागा कुंवर ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : चंद्रशिला में मौसम बना आफत, 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला

पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने खराब मौसम में बचाई जान लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर शनिवार शाम आए भीषण तूफान के बीच फंसे करीब 30 ट्रैकर्स को पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। […]

You May Like