चमोली : मुख्यमंत्री से संवाद के लिए चमोली के छह विद्यार्थी रवाना

Team PahadRaftar

18 सितंबर को पुष्कर सिंह धामी के साथ करेंगे संवाद, विकास को लेकर रखेंगे सुझाव

केएस असवाल 

चमोली। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संवाद के लिए चमोली के छह विद्यार्थी गुरुवार को देहरादून के लिए रवाना हुए। 18 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थी मुख्यमंत्री के समक्ष उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव रखेंगे।

प्रदेशभर से विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड, एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध प्रस्तुत किए थे। इनमें से 140 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए चयन हुआ है। चमोली के छह विद्यार्थी भी इसमें शामिल हैं।

चयनित विद्यार्थियों में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर की रिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की यमुना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग की अनुष्का भंडारी, राजकीय इंटर कॉलेज कांसुवा की साक्षी, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के आर्यन फरस्वाण और राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली की राखी शामिल हैं।

विद्यार्थी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, पलायन, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, वन एवं पर्यावरण तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों पर सुझाव रखेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए चयन होना जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखने की अपील की।

Leave a Reply

You May Like