चमोली : कर्णप्रयाग में जनसेवा शिविर, 200 से अधिक लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Team PahadRaftar

उद्योग और स्वरोजगार पर रहा फोकस, विभागों ने लगाए स्टॉल

केएस असवाल कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड कर्णप्रयाग के ब्लॉक सभागार में उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया गया।

शिविर में उद्योग एवं स्वरोजगार के अवसरों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को ‘मेरी योजना’ पुस्तिका के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, उद्योग, कृषि, उद्यान, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान 200 से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही नागरिकों की समस्याएं और सुझाव भी दर्ज किए गए, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजली रमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : चमोली में 608 उप प्रधान पदों के लिए 15 जुलाई को चुनाव

अधिसूचना जारी, 8 से 14 जुलाई तक मिलेंगे नामांकन पत्र संजय कुंवर गोपेश्वर। जनपद चमोली की ग्राम पंचायतों में रिक्त उप प्रधान पदों के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिले की 608 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान […]

You May Like