गौचर : गौचर में पेंशनर्स की बैठक, पेंशन और गोल्डन कार्ड की समस्याएं शासन तक पहुंचाने का निर्णय

Team PahadRaftar

गौचर में पेंशनर्स की बैठक, पेंशन और गोल्डन कार्ड की समस्याएं शासन तक पहुंचाने का निर्णय

केएस असवाल 

गौचर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की गौचर इकाई की बैठक सोमवार को अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मैखुरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स की पेंशन, गोल्डन कार्ड समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराने का निर्णय लिया गया।

संगठन के सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने प्रत्येक सदस्य से 100 रुपये वार्षिक सहयोग राशि संगठन के कोष में जमा कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन एकजुट होकर शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी करेगा।

बैठक में संरक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष यशराज खत्री, कोषाध्यक्ष शिवलाल भारती, सह सचिव मोहन लाल राज और संप्रेक्षक गोपाल दत्त थपलिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

You May Like