
कहानी लेखन कार्यशाला में खिले नन्हे रचनाकार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
केएस असवाल
चमोली : गौचर स्थित केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी में अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक सप्ताह (4 से 10 मई) के अवसर पर ऑनलाइन “लेखक मिलन एवं कहानी लेखन कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का संचालन पुस्तकालय अध्यक्ष ने किया।

विशेषज्ञ से सीखी लेखन की बारीकियां
कार्यशाला में बाल साहित्यकार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को कहानी की संरचना, पात्रों के निर्माण और रोचक प्रस्तुति के गुर सिखाए। साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी समाधान किया।
45 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में 45 चयनित छात्रों ने भाग लिया। संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को सीधे साहित्यकार से जुड़ने का अवसर मिला, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
रचनात्मकता को मिला मंच
कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को अपनी कल्पनाओं को शब्दों में ढालने की प्रेरणा मिली। विद्यालय प्रशासन ने इसे छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
शिक्षकों का रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती कल्पना अग्रवाल, श्री जानकी रमन झा, श्री सुनील नेगी और श्री सचिन सनवाल का विशेष योगदान रहा।
