चमोली : बदरीनाथ में बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, एयर एम्बुलेंस से देहरादून भेजा

Team PahadRaftar

60 वर्षीय श्रद्धालु को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने की व्यवस्था

गिरीश चंदोला चमोली। बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी 60 वर्षीय बृजमोहन माहेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से श्रद्धालु को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर श्रद्धालु को पहले बदरीनाथ अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ रेफर किया गया। ज्योतिर्मठ में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से उन्हें देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था की।

दुर्गम क्षेत्रों में मददगार बनी हवाई सेवा

पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क मार्ग से गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने में अधिक समय लग सकता है। ऐसे में एयर एम्बुलेंस सेवा आपात स्थिति में मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रही है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भी यह सेवा महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Next Post

कर्णप्रयाग : माता-पिता पर जानलेवा हमले का आरोपित बेटा गिरफ्तार, चाकू-ब्लेड बरामद

बगोली गांव की घटना, चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद अखिलेश सती  कर्णप्रयाग (चमोली) :  माता-पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने चाकू, ब्लेड और लकड़ी का डंडा बरामद किया है। […]

You May Like