ऊखीमठ : ऊखीमठ में स्वरोजगार शिविर, महिलाओं के कार्यों को मिला सम्मान

Team PahadRaftar

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ। ग्राम विकास विभाग और उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक सभागार में शनिवार को वृहद स्वरोजगार एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वरोजगार को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिविर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें स्थानीय हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद और अन्य वस्तुओं को लोगों ने सराहा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही गांवों में सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर रोक लगाने वाली महिलाओं के प्रयासों की भी सराहना की गई।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाकर पलायन रोकने की दिशा में कार्य कर रही है। राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनते जा रहे हैं और महिलाओं की भागीदारी से विकास को नई दिशा मिल रही है।

ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला ने कहा कि विभिन्न गांवों में महिलाओं के संघर्ष के चलते सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसने पर रोक लग चुकी है। जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्वाण ने कहा कि महिलाएं समाज में सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम का समापन खंड विकास अधिकारी अनुष्का ने स्वरोजगार योजनाओं के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को जोड़ने के संकल्प के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्र मोहन उखियाल ने किया।

इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, प्रधान संगठन ब्लॉक महामंत्री मदन भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर नेगी, प्रधान गड़गू सरिता नेगी, अनिल शाह, मिथिला देवी, शिशुपाल सिंह, सनोज नेगी, सुलेखा त्रिवेदी, नीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सारी भरत सिंह नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र चंद्र घिल्डियाल, प्रगतिशील काश्तकार बलबीर राणा, ब्लॉक मिशन मैनेजर रणजीत रावत सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

Next Post

चमोली : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

पुराना बाजार पुल के पास बच्ची को जबरन ले जाने का प्रयास, पॉक्सो में मुकदमा नन्दानगर/चमोली। नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और जबरन अपने साथ ले जाने के प्रयास के मामले में नन्दानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट […]

You May Like