चमोली : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Team PahadRaftar

पुराना बाजार पुल के पास बच्ची को जबरन ले जाने का प्रयास, पॉक्सो में मुकदमा

नन्दानगर/चमोली। नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और जबरन अपने साथ ले जाने के प्रयास के मामले में नन्दानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 26 मार्च 2026 को महिला ने थाना नन्दानगर में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री अपनी शिक्षिका के घर से पुस्तक लेकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान पुराना बाजार स्थित पुल के पास एक व्यक्ति ने उसे गलत नीयत से छुआ और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 में धारा 75(2) बीएनएस तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नन्दानगर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की और आरोपी मनोज कुमार (35) पुत्र स्व. इन्द्री राम, निवासी ग्राम सैती, थाना नन्दानगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Post

गोपेश्वर : गैस के लिए सुबह पांच बजे से कतार, कई उपभोक्ता खाली लौटे!

गैस के लिए सुबह पांच बजे से कतार, कई उपभोक्ता खाली लौटे कहीं कपड़ा रखकर नंबर बचाया, कहीं सिलिंडर पर चैन-ताला लगाकर किया इंतजार गोपेश्वर। जिला मुख्यालय में शनिवार को रसोई गैस संकट की तस्वीरें साफ दिखीं। तीन दिन बाद गैस वाहन पहुंचने की सूचना पर लोग सुबह पांच बजे […]

You May Like