पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ पहला जत्था
संजय कुंवर संवाददाता, गोविन्दघाट : सिखों के पवित्र तीर्थ की यात्रा गुरुवार को धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच शुरू हो गई। पंच प्यारों की अगुवाई, पावन निशान साहिब और बैण्ड-बाजों की मधुर धुनों के बीच सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।
गोविन्दघाट “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कठिन लेकिन आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ किया। प्रथम जत्थे की अगुवाई कर रहे पंच प्यारे सिख परंपरा में सेवा, साहस और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं।
यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पहले जत्थे के साथ विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में यात्रा पूरी कर सकें।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहला जत्था रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह श्रद्धालु अंतिम पड़ाव की ओर रवाना होंगे।
परंपरा के अनुसार प्रथम जत्थे के पवित्र धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान और अरदास के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

