चमोली : हरेला पर जीजीआईसी पोखरी में स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने लगाया पौधों का संकल्प

Team PahadRaftar

हरेला पर जीजीआईसी पोखरी में स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने लगाया पौधों का संकल्प

केएस असवाल पोखरी (चमोली)। हरेला पर्व के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) पोखरी में सोमवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाने के साथ फलदार, छायादार, फूलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।

प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि जनपद में एक से 31 जुलाई तक हरेला पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व पर छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया।

इको क्लब प्रभारी रेखा पटवाल राणा और सह प्रभारी पुष्पा नेगी के नेतृत्व में छात्राओं ने विद्यालय परिसर में झाड़ियों की सफाई, कूड़ा संग्रहण और स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, फूलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

हरेला पर्व के तहत छात्राओं के बीच पेंटिंग, निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रधानाचार्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां 31 जुलाई तक विद्यालय में निरंतर आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी रावत, रेखा पटवाल राणा, अनुराधा राणा, पूनम नेगी, इंदु भारती, पुष्पा नेगी, निशा, प्राची राणा, सविता राज, विश्वेश्वरी सजवाण, पूजा गोस्वामी, रेखा सती, दिव्या थपलियाल, राहुल देवशाली, दामिनी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक करेंगे आंदोलन, 10 जुलाई को तहसीलों में धरना

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन ने 10 जुलाई को प्रदेशभर की तहसीलों में सांकेतिक धरना देकर उपजिलाधिकारियों के माध्यम से शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को […]

You May Like