चमोली : बदरीनाथ परिक्रमा रन का आगाज, गोपीनाथ एकेडमी ने जीते तीनों पदक

Team PahadRaftar

बदरीनाथ परिक्रमा रन का आगाज, गोपीनाथ एकेडमी ने जीते तीनों पदक

संजय कुंवर, बदरीनाथ। हिमालय की ऊंची चोटियों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बदरीनाथ परिक्रमा रन-2026 का शनिवार को आगाज हुआ। महिला वर्ग की दौड़ को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन 27 महिला प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।

चमोली-गोपेश्वर की गोपीनाथ फिजिकल एकेडमी की एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग के तीनों पदक अपने नाम किए। दिया रावत प्रथम, दीपशिखा द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं।

आयोजन समिति के प्रभारी विमलेश पंवार ने बताया कि दौड़ बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा से शुरू होकर बामणी गांव होते हुए माणा तक गई और वापस अराइवल प्लाजा में संपन्न हुई।

स्की एंड माउंटनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं एमटीबी चैलेंज रेस प्रभारी अजय भट्ट ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और फिट इंडिया अभियान को मजबूती देना है। बदरीनाथ परिक्रमा रन के साथ माणा पास एमटीबी चैलेंज भी आयोजित हो रहा है। रविवार को पुरुष वर्ग की दौड़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच एवरग्रीन के हाईस्कूल भवन का लोकार्पण

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच एवरग्रीन के हाईस्कूल भवन का लोकार्पण लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी हाईस्कूल ऊखीमठ के नव निर्मित माध्यमिक स्तर के भवन का लोकार्पण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्य, देशभक्ति […]

You May Like