देवग्राम में गोद भराई कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को पोषण का दिया संदेश
रघुबीर नेगी
उर्गमघाटी। आंगनबाड़ी केंद्र देवग्राम में बुधवार को गोद भराई दिवस मनाया गया। उर्गम क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के साथ ही गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास के लिए पौष्टिक आहार लेने की जानकारी दी।
आंगनबाड़ी शिक्षिका सलना मंजू नेगी ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। आशा कार्यकर्ती संतोषी देवी ने महिलाओं को आयरन की गोलियां लेने, नियमित जांच कराने और समय पर टीकाकरण कराने की जानकारी दी।
आंगनबाड़ी शिक्षिका दिनेश्वरी नेगी ने कहा कि गोद भराई कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सामाजिक सम्मान देने के साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। गीरा दुर्गावती रावत ने कहा कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ शिशु का जन्म संभव है। उन्होंने कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए पौष्टिक खान-पान अपनाने पर जोर दिया।
माता समिति की अध्यक्ष ने महिलाओं से पारंपरिक मोटे अनाज और जैविक सब्जियों को भोजन में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फास्टफूड से दूरी बनाकर पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देने की जरूरत है।

कार्यक्रम में भागीरथी, विनेश्वरी देवी, भगवती देवी, अनीता देवी, उपप्रधान देवग्राम, दीपा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष पार्वती देवी, विनया देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
