गोपेश्वर : एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सीईसी का पुतला

Team PahadRaftar

गोपेश्वर में प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पहाड़ रफ्तार 

गोपेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में विधायक ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची में हुए बदलावों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बदलाव से बड़ी संख्या में नागरिकों के मताधिकार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन का संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने किया। इस दौरान दशोली ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, संदीप कुमार पटवाल, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वान, देवराज रावत, रविंद्र बत्र्वाल, विकेंद्र नेगी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सजवाण, ऊषा रावत, गिरीश आर्य, डा. विजय हिंदवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : पोखरी बालिका इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प व एडोलसेंस कार्यक्रम

छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव, स्वास्थ्य व सुरक्षा संबंधी विषयों की दी जानकारी केएस असवाल  पोखरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में सेवा संकल्प अभियान और बालिका शिक्षा के तहत एडोलसेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, […]

You May Like