गोपेश्वर : स्वतंत्रता दिवस पर चमोली पुलिस का बढ़ा गौरव, अमनदीप को गोल्ड तो चंदन नगरकोटी को सिल्वर प्रशस्ति डिस्क

Team PahadRaftar

गिरीश चंदोला चमोली। स्वतंत्रता दिवस चमोली पुलिस के लिए गौरव और सम्मान लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य और सराहनीय योगदान के लिए जिले के दो पुलिसकर्मियों का चयन पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क के लिए किया गया है। उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड और मुख्य आरक्षी चंदन सिंह नगरकोटी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सम्मान सूची में चमोली जिले से दोनों पुलिसकर्मियों का चयन उनके विशिष्ट कार्य और सराहनीय सेवाओं के लिए किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण माना जा रहा है।

दोनों पुलिसकर्मियों के सम्मान की घोषणा से चमोली पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसपी ने दी बधाई

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह और मुख्य आरक्षी चंदन सिंह नगरकोटी को प्रशस्ति डिस्क के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है।

एसपी ने कहा कि चमोली पुलिस के दो कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति डिस्क मिलने से स्वतंत्रता दिवस पर चमोली पुलिस का गौरव और बढ़ गया है।

Next Post

जोशीमठ : ज्योतिर्मठ में दिखा देशभक्ति का जज्बा, प्रभात फेरी में रम्माण और नंदा राजजात की झांकी ने मोहा मन

ज्योतिर्मठ में दिखा देशभक्ति का जज्बा, प्रभात फेरी में रम्माण और नंदा राजजात की झांकी ने मोहा मन संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सीमांत नगर ज्योतिर्मठ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर में आयोजित प्रभात फेरी में देश की अनेकता में एकता, सांस्कृतिक विविधता और […]

You May Like