गौचर : पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में गौचर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Team PahadRaftar

पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में गौचर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

गौचर, केएस असवाल। देशभर में सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार देर शाम गौचर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी और नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष जगदीश कनवासी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। वहीं, अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन में पूरण सिंह नेगी, राकेश शैली, विनोद कनवासी, गौरव कपूर, पूनम रावत, ममता देवी, महेश चंद्र, रजनी लिंगवाल, महावीर नेगी, प्रकाश चौधरी, लक्ष्मण पटवाल, अजय किशोर भंडारी, भरत सिंह नेगी, नरेंद्र बिष्ट, मनोज नेगी, हिमांशु चौधरी, अनीता चौहान, मंजू खत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : राइका बैरागना में पीटीए की बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

राइका बैरागना में पीटीए की बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के चहुंमुखी विकास तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य मनोज तिवारी […]

You May Like