गोपेश्वर : धनबल नहीं, जनमत से बदलेगी राजनीति : आशीष नेगी

Team PahadRaftar

गोपेश्वर में आशीष नेगी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, उक्रांद ने दिखाया दम

गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के नेता आशीष नेगी के गोपेश्वर आगमन पर रविवार को जोरदार राजनीतिक माहौल देखने को मिला। शहर में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा और बुजुर्ग उमड़ पड़े। जगह-जगह स्वागत, नारों और रैली के बीच उक्रांद ने अपनी मौजूदगी का मजबूत संदेश देने की कोशिश की।

आशीष नेगी के स्वागत में निकला काफिला पूरे कार्यक्रम का केंद्र बना रहा। समर्थकों की भीड़ और जनसंपर्क के दौरान दिखा उत्साह यह बताने के लिए काफी था कि क्षेत्र में उक्रांद अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और क्षेत्रीय अस्मिता से जुड़े सवाल प्रमुखता से उठाए गए।

जनसभा को संबोधित करते हुए आशीष नेगी ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति अब धनबल से नहीं, जनमत से तय होगी। उन्होंने कहा कि उक्रांद राज्य के जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर लगातार जनता के बीच काम कर रही है और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रही है।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक इन दलों ने प्रदेश की जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं किया। अब जनता क्षेत्रीय सोच और अपने हक की लड़ाई लड़ने वाली ताकतों की ओर देख रही है। उन्होंने दावा किया कि जिस तेजी से उक्रांद के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, उससे आने वाले समय में उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाई देगा।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें हर वर्ग की भागीदारी नजर आई। महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी, युवाओं का जोश और बुजुर्गों की भागीदारी ने कार्यक्रम को एक बड़े जनसमर्थन के रूप में पेश किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे उक्रांद के पक्ष में बनते माहौल का संकेत बताया।

गोपेश्वर में आशीष नेगी के स्वागत के बहाने उक्रांद ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह अब केवल मुद्दों की राजनीति नहीं, बल्कि मैदान की राजनीति में भी अपनी ताकत दिखाने को तैयार है। आने वाले दिनों में यह जनसमर्थन राजनीतिक जमीन पर कितना असर डालता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

Next Post

देहरादून : बीकेटीसी मीडिया प्रभारी की माता का निधन, शोक

देहरादून/हरिद्वार : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ की माता धूमा देवी गौड़ (83) का निधन हो गया। उनके निधन पर बीकेटीसी कर्मचारी संघ, मंदिर समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकार संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। बताया गया कि धूमा देवी गौड़ का […]

You May Like