देहरादून : बीकेटीसी मीडिया प्रभारी की माता का निधन, शोक

Team PahadRaftar

देहरादून/हरिद्वार : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ की माता धूमा देवी गौड़ (83) का निधन हो गया। उनके निधन पर बीकेटीसी कर्मचारी संघ, मंदिर समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकार संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

बताया गया कि धूमा देवी गौड़ का बुधवार को देहरादून में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बड़े पुत्र एनपी गौड़, डा. हरीश गौड़, छोटे पुत्र मोहन गौड़ समेत परिवारजन, बीकेटीसी के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और शुभचिंतक मौजूद रहे।

बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि धूमा देवी गौड़ एक धर्मपरायण, सादगीप्रिय और कर्मठ महिला थीं। उन्होंने अपने पैतृक गांव पाली (चमोली) में पर्यावरण संरक्षण, कृषि, बागवानी और वृक्षारोपण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। वह पिछले कुछ वर्षों से देहरादून के अपर तुनवाला में अपने छोटे पुत्र मोहन गौड़ के साथ रह रही थीं।

उनके निधन पर बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बड़ी संख्या में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों ने शोक संदेश भेजे हैं। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।

Next Post

चमोली : गौचर डायट में नए प्रशिक्षुओं का स्वागत, शिक्षा और अनुशासन पर जोर

डायट गौचर में नवप्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्वागत, परिचय सत्र आयोजित केएस असवाल  गौचर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौचर में नवप्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, नियमावली और प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत […]

You May Like