चमोली : गौचर डायट में नए प्रशिक्षुओं का स्वागत, शिक्षा और अनुशासन पर जोर

Team PahadRaftar

डायट गौचर में नवप्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्वागत, परिचय सत्र आयोजित

केएस असवाल 

गौचर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौचर में नवप्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, नियमावली और प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं के साथ-साथ डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने भी भाग लिया और अपना-अपना परिचय दिया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक अपनी शैक्षिक पृष्ठभूमि, लक्ष्य और अपेक्षाएं साझा कीं। संस्थान में इस सत्र के लिए 40 डीएलएड प्रशिक्षुओं का नामांकन किया गया है।

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत ने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के सात सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि एक सफल शिक्षक और बेहतर नागरिक बनने के लिए समय प्रबंधन, स्वअनुशासन, स्वाध्याय, प्रेम, टीमवर्क, व्यसनमुक्त जीवन और सच्चरित्रता को अपनाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण अवधि का पूरा लाभ उठाने, सीखने की ललक बनाए रखने और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, सुबोध कुमार डिमरी, मृणाल जोशी, नीतू सूद और सुमन भट्ट सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य बच्चन जितेला ने किया।

Next Post

चमोली : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं लक्ष्मी रावत, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

लक्ष्मी रावत को राष्ट्रीय संगोष्ठी में मिला सम्मान, कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना श्रीनगर गढ़वाल। कृषि और सतत आजीविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लक्ष्मी रावत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। 7 अप्रैल 2026 को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के के. अकादमिक एक्टिविटी […]

You May Like