जोशीमठ : नन्दा अष्टमी पर डांडो में महिलाओं ने रखा साठो व्रत

Team PahadRaftar

मां नन्दा और गणेश की पूजा कर संतान व सुहाग की दीर्घायु की कामना, सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ। नन्दा अष्टमी के पावन पर्व पर सीमांत ज्योतिर्मठ क्षेत्र के डांडो गांव में पारंपरिक साठो व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने मां नन्दा देवी मंदिर परिसर में एकत्र होकर विधि-विधान से भगवान गणेश और मां नन्दा देवी की पूजा-अर्चना की।

व्रती महिलाओं ने भगवान गणेश और मां नन्दा का आह्वान कर संतान व सुहाग की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और स्थानीय ऋतु फलों का भोग अर्पित किया।

पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा

स्थानीय मान्यता के अनुसार साठो व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी संतान और पति की दीर्घायु, सुखी जीवन तथा परिवार की समृद्धि के लिए रखती हैं। व्रत के दौरान भगवान गणेश से संतान को बुद्धि-सिद्धि और दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की जाती है। डांडो गांव में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर इस लोक परंपरा को आगे बढ़ाया।

Leave a Reply

You May Like