25 सितंबर को गौचर में हुए जनपदीय सम्मेलन के आय-व्यय पर हुई चर्चा, बदरीनाथ में डीजे और फूहड़ कार्यक्रम पर जताई नाराजगी
पहाड़ रफ्तार, गौचर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई की बैठक में 25 सितंबर को गौचर में आयोजित जनपदीय सम्मेलन की समीक्षा की गई। संघ के जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक में सम्मेलन के आय-व्यय पर चर्चा की गई। आयोजन में सहयोग के लिए कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक लक्ष्मण सिंह रावत समेत अन्य सहयोगियों का आभार जताया गया।

बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। इसके अलावा कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, गौचर पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग कलकेश नौडियाल, चटवा पीपल फीलिंग स्टेशन के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह नेगी, सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी, लोक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, विपुल रावत, अधिवक्ता रघुबीर बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह समेत अन्य लोगों के प्रति भी आभार जताया गया।
संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले पत्रकारों का भी बैठक में स्वागत करते हुए धन्यवाद किया गया।
बदरीनाथ में डीजे कार्यक्रम पर जताई नाराजगी
बैठक में बदरीनाथ धाम में हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजे के प्रयोग और कथित फूहड़ प्रस्तुतियों को लेकर भी चर्चा हुई। संघ ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि बदरीनाथ जैसे धार्मिक स्थल की मर्यादा और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने धार्मिक स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों में निर्धारित नियमों और स्थानीय धार्मिक परंपराओं का पालन सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में संघ के महामंत्री खुशाल सिंह असवाल, लक्ष्मण रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, संदीप शाह, अरुण मिश्रा और अर्जुन नेगी समेत अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।

