ज्योतिर्मठ में विश्व हिंदू परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

Team PahadRaftar

शुभम रावत अध्यक्ष, शिवांचल सेमवाल संयोजक और मोहित सकलानी मंत्री चुने गए

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन को नगर और जिला स्तर पर सक्रिय बनाने के साथ ही सीमांत क्षेत्र से जुड़े सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में विहिप के प्रांत संत संपर्क प्रमुख पवन राठौर, जिलाध्यक्ष राकेश मैठानी तथा बजरंग दल के जिला संयोजक रवी झिंकवाण मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदीप भट्ट को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नगर कार्यकारिणी में शुभम रावत को नगर अध्यक्ष, शिवांचल सेमवाल को नगर संयोजक, संदीप नामण को संरक्षक, राकेश भट्ट को नगर उपाध्यक्ष तथा मोहित सकलानी को नगर मंत्री चुना गया।

इसके अलावा शैलेंद्र रावत और विशाल पंवार को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। संगठन के विभिन्न प्रकल्पों के तहत अमन त्रिपाठी को विद्यार्थी प्रमुख, दीपक सिंह राणा को सत्संग प्रमुख, रजत सकलानी को गोरक्षा प्रमुख, शौर्य पंवार को बलोपासना प्रमुख तथा सचिन को प्रचार प्रमुख बनाया गया।

बैठक में सीमांत क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए सामाजिक जागरूकता, स्थानीय सहभागिता और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में समाज को संगठित और जागरूक बनाए रखने की आवश्यकता है।

अंत में नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Next Post

पौड़ी : दिन में गांव, रात में आंगन, गुलदार की दहशत में कोठला तोक

कई दिनों से आबादी के बीच घूम रहा जंगली जानवर, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार  जसपाल नेगी, पौड़ी : पाबौ ब्लॉक की ग्राम सभा सैजी का कोठला तोक इन दिनों गुलदार की दहशत में जी रहा है। गांव के आसपास कई दिनों से गुलदार की लगातार आवाजाही बनी […]

You May Like