ज्योतिर्मठ : सिलाई सीखेंगी 13 गांवों की महिलाएं, एनटीपीसी तपोवन देगा प्रशिक्षण के साथ मशीन

Team PahadRaftar

13 गांवों व ज्योतिर्मठ नगर की महिलाएं होंगी लाभान्वित, चार माह बाद प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को मिलेगी सिलाई मशीन

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। एनटीपीसी तपोवन की ओर से सीएसआर के तहत महिला कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। 16 केंद्रों के माध्यम से 13 गांवों और ज्योतिर्मठ नगर की महिलाओं को चार माह तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रोजगार के लिए आवश्यक सिलाई कौशल प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। एनटीपीसी की ओर से संबंधित गांवों में अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी परियोजना प्रमुख राजेंद्र कुमार जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना कार्यक्रम का उद्देश्य है। इससे महिलाएं अपनी आजीविका को मजबूत कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह और ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन बेंजवाल मौजूद रहे।

इस मौके पर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन सुगाता दासगुप्ता, अपर महाप्रबंधक सिविल शैलेंद्र पांडेय, निदेशक सीसीएमसी आरके गुप्ता सहित विभिन्न ग्रामों के प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

कर्णप्रयाग : बोरागाड़ में सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

भाषण में कुमकुम, मॉडल में विपिन और क्विज में राधिका ने हासिल किया प्रथम स्थान बोरागाड़। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बोरागाड़ में शनिवार को संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें संकुल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषण, मॉडल और क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा […]

You May Like