कर्णप्रयाग : सिमली बेस अस्पताल की मांग को जनसमर्थन, सिमली से कर्णप्रयाग तक निकाली पदयात्रा

Team PahadRaftar

सिमली बेस अस्पताल की मांग को जनसमर्थन, सिमली से कर्णप्रयाग तक निकाली पदयात्रा

अखिलेश सती

कर्णप्रयाग / सिमली। सिमली में बेस अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब जनसमर्थन मिलने लगा है। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने सिमली से कर्णप्रयाग तक पदयात्रा निकालकर अस्पताल की मांग को बुलंद किया। पदयात्रा में महिलाओं, क्षेत्रवासियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुन्ना नेगी ने मांग के समर्थन में गांव-गांव बैठकें कर लोगों से आंदोलन से जुड़ने की अपील की थी। इसके बाद रविवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सिमली में एकत्रित हुए और पदयात्रा के माध्यम से अपनी मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सिमली में बेस अस्पताल स्थापित होने से आसपास के दर्जनों गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लोगों ने अस्पताल की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : शासनादेश के बाद ऊखीमठ में 28 दिन का धरना समाप्त, एक माह में तैनाती की मांग

स्वीकृत 15 पदों पर नियुक्ति नहीं हुई तो फिर शुरू होगा आंदोलन, धरना समाप्ति से पहले शहीदों को दी श्रद्धांजलि लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर तहसील परिसर में चल रहा 28 दिवसीय अनिश्चितकालीन धरना रविवार को समाप्त हो गया। शासनादेश मिलने […]

You May Like