गोपेश्वर : चमोली में 470 उप-प्रधान निर्विरोध, 137 पदों पर हुआ मतदान

Team PahadRaftar

चमोली में 470 उप-प्रधान निर्विरोध, 137 पदों पर हुआ मतदान

आठ ग्राम पंचायतों में नामांकन नहीं होने से रिक्त रहे पद

संजय कुंवर गोपेश्वर : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत चमोली जिले की 615 ग्राम पंचायतों में उप-प्रधान पदों का निर्वाचन संपन्न हो गया। इनमें 470 उप-प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि 137 पदों पर मतदान के माध्यम से चुनाव कराया गया। वहीं आठ ग्राम पंचायतों में उप-प्रधान के पद रिक्त रह गए।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के अनुसार जिले में कुल 615 उप-प्रधान पद निर्धारित थे, जिनमें से 607 पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई, जबकि आठ पद खाली रह गए।

विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार ज्योतिर्मठ में 58 में से आठ पदों पर मतदान और 50 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। दशोली में 67 में 17 पदों पर मतदान तथा 50 निर्विरोध चुने गए। नंदानगर में नौ पदों पर मतदान और 45 निर्विरोध निर्वाचित हुए। कर्णप्रयाग में 24 पदों पर मतदान और 70 निर्विरोध चुने गए। पोखरी में 13 पदों पर मतदान तथा 60 निर्विरोध निर्वाचित हुए। गैरसैंण में 29 पदों पर मतदान और 66 निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नारायणबगड़ विकासखंड में 11 पदों पर मतदान, 63 निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि पांच पद रिक्त रहे। थराली में 16 पदों पर मतदान, 30 निर्विरोध निर्वाचन तथा दो पद रिक्त रहे। देवाल में 10 पदों पर मतदान, 36 निर्विरोध निर्वाचन हुआ और एक पद रिक्त रह गया।

आठ ग्राम पंचायतों का नहीं हो सका गठन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि नारायणबगड़ विकासखंड की मलतूरा, जुरेर, चलियापानी, नारंगी और बुरौंगांव, थराली विकासखंड की देवलवाड़ी और मैण तथा देवाल विकासखंड की कुलिंग ग्राम पंचायत में नामांकन नहीं होने और वार्ड सदस्यों की पर्याप्त संख्या उपलब्ध न होने के कारण ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका। इसी वजह से इन ग्राम पंचायतों में उप-प्रधान के पद रिक्त रह गए।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : गढ़सारी में हरेला पर रोपे गए 122 देव वृक्ष, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। गढ़सारी-क्यूंजा घाटी में लोकपर्व हरेला के अवसर पर मन्दाकिनी की आवाज सेना, वन विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवदार, बांज, पीपल, वट, रुद्राक्ष, रीठा, कचनार और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के 122 देव वृक्ष रोपित कर […]

You May Like