ऊखीमठ : चंद्रशिला-तुंगनाथ में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप, दो लोग चपेट में आए

Team PahadRaftar

चंद्रशिला-तुंगनाथ में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप, दो लोग चपेट में आए

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। प्रसिद्ध -चंद्रशिला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों के वज्रपात की चपेट में आने की सूचना है। घटना के बाद प्रशासन और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

जानकारी के अनुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) रुद्रप्रयाग को दोपहर करीब 2:22 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। खराब मौसम और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें प्रभावितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

फिलहाल दोनों प्रभावित लोगों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : भोलेश्वर मंदिर में रुकवाया गया बाल विवाह, प्रशासन की सक्रियता से बचा नाबालिग का भविष्य

भोलेश्वर मंदिर में रुकवाया गया बाल विवाह, प्रशासन की सक्रियता से बचा नाबालिग का भविष्य लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में प्रशासन, पुलिस और बाल संरक्षण विभाग की तत्परता से एक नाबालिग का बाल विवाह रुकवा दिया गया। भोलेश्वर मंदिर में शादी की तैयारी चल रही थी, […]

You May Like