जोशीमठ : एनटीपीसी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को दिए घोष सेट और वाद्य यंत्र

Team PahadRaftar

सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आरएंडआर-सामुदायिक विकास योजना के तहत विद्यालय को मिली सामग्री

संजय कुंवर तपोवन। एनटीपीसी तपोवन की ओर से परियोजना प्रभावित ग्राम तपोवन स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए घोष सेट एवं म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सामग्री वितरित की गई। मंगलवार को आरएंडआर-सामुदायिक विकास कार्यों के तहत विद्यालय प्रबंधन को यह सामग्री सौंपी गई।

विद्यालय प्रबंधन और ग्राम प्रधान की ओर से पूर्व में एनटीपीसी को अवगत कराया गया था कि विद्यालय में पिछले कई वर्षों से घोष सामग्री का अभाव है। विद्यालय में राष्ट्रीय पर्वों समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में विद्यार्थियों को इससे परेशानी होती थी। विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए एनटीपीसी ने घोष सेट और अन्य वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए।

सामग्री मिलने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनटीपीसी का आभार जताया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वाद्य यंत्र उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही राष्ट्रीय पर्व और अन्य कार्यक्रमों को उत्साह के साथ आयोजित करने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर एनटीपीसी आरएंडआर विभाग के उपमहाप्रबंधक डीएस गर्ब्याल, विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान तपोवन पूनम पंत, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : जोशीमठ पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता से दिया देशभक्ति का संदेश

‘हर घर तिरंगा-2026’ के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और वंदे मातरम् के अंशों से दीवारों का किया सज्जीकरण संजय कुंवर जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में ‘हर घर तिरंगा-2026’ कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रंगोली प्रतियोगिता और परिसर की दीवारों के सज्जीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना, नमामि […]

You May Like