ऊखीमठ : ऋषि प्रसाद सती ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में की पूजा-अर्चना

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ  : बदरी केदार मन्दिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद  सती ने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर तथा विश्वनाथ मन्दिर  गुप्तकाशी में पूजा – अर्चना की तथा ओंकारेश्वर मन्दिर में निर्माणाधीन विकास कार्यों का जायजा लिया।

मन्दिर समिति उपाध्यक्ष ओंकारेश्वर मन्दिर में शीतकालीन  यात्रियों से भी रूबरू हुए  तथा तीर्थ  यात्रियों के साथ  अनुभव  साझा किये । उन्होंने केदारनाथ अधिष्ठान के अन्तर्गत तैनात अधिकारियो व कर्मचारियो को सख्त निर्देश  देते हुए  कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सख्त जरूरत है तथा लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी,  साथ ही उन्होंने हर अधिष्ठान में प्रत्येक शनिवार स्वच्छता अभियान  चलाने के निर्देश  दिये। बदरी – केदार मन्दिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर तथा विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी में विशेष पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की तथा ओंकारेश्वर मन्दिर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे शीतकालीन  यात्रा पर पहुंचे तीर्थ  यात्रियों से अनुभव  साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी के नेतृत्व मे शीतकालीन यात्रा में निरन्तर वृद्धि हो रही है जिसके परिणाम स्वरूप भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में अभी तक 12 हजार से अधिक तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि शीतकालीन  यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार व  मन्दिर  समिति लगातार  प्रयासरत है तथा भविष्य में केदार घाटी के अन्य तीर्थ स्थलों को भी शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी। कहा कि शीतकालीन यात्रा में वृद्धि होने से मन्दिर  समिति की आय में वृद्धि होने के साथ स्थानीय तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे भी इजाफा हो रहा है ।

केदारनाथ अधिष्ठान मे तैनात अधिकारियों , कर्मचारियों को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शीतकालीन तीर्थ  यात्रियों के साथ जब हम अतिथि देवो भव : का व्यवहार करेंगे तभी वे देवभूमि उत्तराखंड से सुखद सन्देश लेकर लौटेंगे।  उन्होंने अधिकारियों , कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी को समर्पण व त्याग की भावना से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होना पड़ेगा तभी प्रदेश व मन्दिर समिति प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकेगे।  उन्होंने अधिकारियों को सप्ताह के प्रत्येक  शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

Next Post

रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महोत्सव का रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ

रुद्रप्रयाग में रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का रंगारंग एवं भव्य शुभारंभ 7 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा शीतकालीन रुद्रनाथ महोत्सव जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक रैली का किया शुभारंभ लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : जनपद रुद्रप्रयाग के पौराणिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण […]

You May Like