पौड़ी : नशामुक्ति का संदेश, 28 जून को थलीसैंण में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी पौड़ी। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को पाबौ बाजार में नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में लोगों से नशे से दूर रहने और निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि संस्था पिछले लंबे समय से थलीसैंण क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट अब तक 12 से अधिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुका है। 28 जून को थलीसैंण में 13वें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया जाएगा।

गोष्ठी में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई।

इस अवसर पर संदीप रावत, महेश कपरवाण, प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : एनटीपीसी तपोवन में सेना के साथ संयुक्त अग्नि आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल

संजय कुंवर जोशीमठ। अग्नि आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एनटीपीसी तपोवन टाउनशिप में भारतीय सेना के सहयोग से ‘म्यूचुअल एड स्कीम’ के तहत संयुक्त अग्नि आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों और एजेंसियों […]

You May Like