गौचर : चटवापीपल में पलटी मैक्स, सात सवारों में एक घायल

Team PahadRaftar

चटवापीपल में पलटी मैक्स, सात सवारों में एक घायल

चालक और वाहन स्वामी के नशे में होने की आशंका, मेडिकल कराया; पुलिस ने वाहन चौकी में खड़ा कराया

केएस असवाल गौचर। गोविंदघाट से ऋषिकेश जा रही मैक्स मंगलवार को चटवापीपल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसे में एक यात्री को हल्की चोट आई। सूचना मिलते ही गौचर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी सवारों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय अस्पताल गौचर पहुंचाया।

गौचर चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि 112 और स्थानीय लोगों के माध्यम से मैक्स वाहन पलटने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में मुन्नालाल विश्वकर्मा (65), निवासी बाचवन चौराहा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश को हल्की चोट आई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

चौकी प्रभारी के अनुसार वाहन चालक विशाल अग्निहोत्री (27), निवासी राजपुर, देहरादून और वाहन स्वामी सुरेंद्र कुमार शर्मा (47), निवासी ऋषिकेश नशे में प्रतीत हो रहे थे। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से गौचर चौकी में खड़ा कर दिया है और चालक व परिचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वाहन में शिवलाल केवट (55), कमल सिंह (45), सुमित गुसाईं (23) और सोनू सैनी (23) भी सवार थे। उपचार के बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : भारत-चीन सीमा पर तमक नाले में बहा वैली ब्रिज, ह्यूम पाइप से बहाल हुई आवाजाही

भारत-चीन सीमा पर तमक नाले में बहा वैली ब्रिज, ह्यूम पाइप से बहाल हुई आवाजाही नीती घाटी में अतिवृष्टि से मची तबाही, लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। भारत-चीन सीमा से सटी नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद तमक नाला उफान पर आने […]

You May Like